द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर रात बिरनी थाना पुलिस ने दो ट्रकों से ले जा रहे पशुओं को जब्त किया है। इन ट्रकों में कुल 86 पशुओं को बरामद किया गया है। साथ ही 10 पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एसपी दीपक कुमार शर्मा (SP Deepak Kumar Sharma) को गुप्त सूचना मिली थी, बिरनी के रास्ते ट्रक के माध्यम तस्करी के लिए मवेशियों को बंगाल ले जाया जा रहा है। इसी सूचना के बाद एसपी दीपक शर्मा ने बिरनी थाना प्रभारी को नाकेबंदी पर ट्रक को पकड़ने का निर्देश दिया।

पुलिस ने खदेड़कर पकड़े ट्रक
गिरिडीह एसपी के निर्देश के बाद बिरनी थाना प्रभारी मृत्यंजय सिंह ने बिरनी-कोवाड मार्ग पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच-पड़ताल शुरू की। इसी दौरान बिरनी-सरिया मार्ग पर तेजी से गुजर रही ट्रकों को रुकने का इशारा किया। जिसके बाद ट्रक चालक काफी तेज गति से ट्रक को भगाने लगा। हालांकि, पुलिस ने दोनों ट्रक को खदेड़कर पकड़ लिया। जब पुलिस ने वाहनों की जांच की, तो दोनों ट्रकों में तस्करी के लिए ले जाये जा रहे मवेशियों को बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन चालकों से मवेशी से संबंधित कागजात की मांग की गई, तो दोनों वाहन का चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने वाहनों को जब्त कर लिया। वहीं हिरासत में लिए गए सभी दस लोगों को थाना ले आयी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\